| |

मिक्स साग बनाने की रेसिपी – (Mix Saag Bnane Ki Recipe)

मिक्स साग बनाने की रेसिपी – (Mix Saag Bnane Ki Recipe)

ठण्ड के मौसम में काफी तरह तरह के साग और बहुत ही अच्छे साग बाजार में आ जाते है, जिनसे आप तरह तरह की सब्जियां पकोड़े साग के या साग का चोखा बनाते है, ऐसे ही आप लोग को आज मैं मिक्स साग बनाना बताउंगी जो बनाना बहोत ही आसान है और बहोत ही जल्दी बन भी जाता है | साग का सेवन करना हम सभी के लिए लाभकारी होता है वैसे भी covid टाइम में सभी को घर का बना खाना और हरी सब्जियों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है | तो बिना समय बर्बाद किये हुए आइये जल्दी से जान लेते हैं, मिक्स साग बनाने की रेसिपी |

सामग्री (Ingredients)

  • सरसों साग (Mustard Greens) – 100 g
  • मेथी साग (Fenugreek Greens) – 100 g
  • बथुआ साग (Bathua/ Chenopodium Greens) – 100 g
  • जीरा (Cumin Seeds) – 1\2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च (Green Chili) – 2 बारीक़ कटी हुई
  • हरी लहसन (Green Garlic) – पत्ता सहित ( 2 पेड़ बारीक़ कटा हुआ)
  • सरसों का तेल (Mustard Oil) – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक (Salt) – स्वादनुसार

 

बनाने की विधि (Preparation Method/ Recipe)

Step1 : सबसे पहले आप सभी साग को अच्छे तरह से बनाकर अलग-अलग बाउल या फिर थाली में रख ले अब आप सभी साग को अलग-अलग बाउल में बारीक़ बारीक़ काट लें |

Step2 : अब आप एक बार में कोई एक साग लें , और इस साग को 3-4 साफ़ पानी से साग को धुलें और छन्नी () की सहायता से साग को छान कर साफ बाउल में रख लें, इसी तरह से बाकि के बचे हुए दोनों साग को धो कर अच्छे से पानी निकाल कर बाउल में रख लें |

Step3 : अब आप एक पतीला या आप कढ़ाई भी ले सकते हैं, अब इस पतीले में एक-एक कर के सभी साग को डालें और साथ ही एक कप पानी डाल कर पतीले को किसी प्लेट या ढक्कन से कवर कर लें | अब आप इस पतीले को गैस के तेज़ आंच पर रखे, तथा एक उबाल आने दें |

Step4 : 10-15 मिनट बाद साग में उबाल आ जायेगा अब आप गैस के आंच को धीमा कर 5-8 मिनट तक सभी साग को पानी में ही पकाये | 5-8 मिनट के बाद आप गैस को बंद कर पतीले को उतार कर स्टैंड पर रखे और किसी चमचे की सहायता से साग को पानी से बाहर किसी प्लेट में निकाल आकर फैला दें, जिससे साग जल्दी ठंडा हो जाये |

Note— आप साग के पानी को फेंके नहीं या तो आप थोड़ा ठंडा कर पानी को पि जाये या आप किसी फ्लावर के गमले डाल दे यह साग का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है, आप चाहे टी सी साग के अपनी से आप रोटी का आटा सान सकती है यह बिलकुल कड़वा नहीं लगता है |

Step5 : साग के ठंडा हो जाने पर आप थोड़ा सा साग अपने हाथ में ले, और साग को दबाते हुए साग से सारा पानी निकाल लें, और इस साग को बाउल में रख लें ,ऐसे ही बाकि के बचे हुए साग से भी सारा पानी निकाल लें, और बाउल में रख लें |

Step6 : अब आप इस साग साग को एक मिक्सी जार में डाल कर थोड़ा-थोड़ा कर के 1-2 राउंड में साग को पीस लें | ध्यान रहे आपको साग को हल्का सा दरदरा जैसा ही पीसना हैं, साग का स्मूथ सा पेस्ट नहीं बनाना है |

Step7 : अब इस पइसे हुए साग को वापस से बाउल में निकाले, इस साग में आप नमक स्वादनुसार, बारीक़ कटी लहसन, हरी मिर्च और 1\2 छोटा चम्मच सरसों का तेल डाल कर सभी अपने हाथ या चम्मच की सहायता से मिक्स करें | इस तरह से मिक्स साग की बन कर तैयार है | इस साग को बनाना बहुत ही आसान है और खाने में भी बहुत अच्छा लगता है |

Step8 : इस साग को आप रोटी, पराठा, पूरी, दाल-चावल के साथ भी खा सकते है, और सर्व कर सकते हैं |

 

सुझाव -(Suggestion)

  • साग को साफ़ करने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है |
  • मिक्स साग बनाने में आपको 20-25 मिनट का समय लगता है |
  • मिक्स साग की यह रेसिपी 3-4 व्यक्तियों के लिए है |
  • मिक्स साग में सरसों का साग, मेथी का साग, बथुआ का साग है जिसको खाने के अलग-अलग और ढेरों लाभ हैं आइये शुरू करते है सरसों के साग से—-

सरसों साग खाने के फायदे —-

  • सरसों के साग में आपको मैंगनीज, कैल्शियम विटामिन्स की भरपूर मात्रा मिलती हैं |
  • आपको मौलम हो कि, सरसों का साग फाइबर का मुख्य स्त्रोत मन जाता है, इस साग में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है |
  • सरसों का साग खाने से यह हमरे शरीर के मेटाबलिज़्म को नियंत्रित करखता है |
  • सरसों का साग खाने से जोड़ो के दर्द में भी राहत मिलती है |
  • सरसों का साग खाने में थोड़ा कड़वा होता हैं, इसलिए आप इस साग को किसी भी सब्जी या कई साग के साथ मिक्स करके बना सकते हैं | यह फायदेमंद होंने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है |

मेथी साग खाने के फायदे —–

  • मेथी साग में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम,ज़िंक, विटामिन्स पाए जाते हैं |
  • मेथी साग खाने से आपके बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है |
  • मेथी साग आपके पेट संबन्धी समस्या को भी दूर करता है |
  • मेथी साग खाने से डाइबटीज कंट्रोल में रहता है, या काफी हद तक इस समस्या से निजात भी पाया जा सकता है इस साग के सेवन से |
  • इस साग में काफी अधिक मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं |
  • इस साग के सेवन से हमारे शरीर के हड्डियां मजबूत होती हैं |

बथुआ साग खाने के फायदे —

  • बथुआ साग कहने से हमारे पेट सम्बन्धी बीमारी दूर होती है |
  • बथुआ साग के सेवन से हमरे दातो की समस्या जैसे दांत दर्द, दांतो में कीड़े लगना, बदबू आना , दांत का पीलापन दूर होता है |
  • बथुआ साग का सेवन सर्दियों के मौसम में अवश्य ही करना चाहिए, इससे सर्दी कहसि से भी बचाव करता है |
  • बथुआ साग के सेवन करने से हुमारी स्किन की समस्या को भी दूर करता है |
  • बथुआ साग का सेवन करने से यह रक्त संचार को दुरुस्त रखता है आदि ऐसी कई लाभ है |

आशा है की आप सभी को  “मिक्स साग बनाने ” — की यह रेसिपी पसंद आयी होगी, और आप “मेथी साग, सरसों साग, बथुआ साग” का यह मिक्स साग इस तरह से बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें, इस तरह से बनाया गया मिक्स साग खाने में तो काफी स्वादिष्ट लगता ही है, और साथ ही पौष्टिकता से भी भरपूर होता है |

Thank You 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *