|

करौंदे की खट्टी-मिट्ठी चटनी – Gooseberry Sweetmeat Sauce 

करौंदे की खट्टी-मिट्ठी चटनी – Gooseberry Sweetmeat Sauce 

करौंदा एक झाडीनुमा पौधा है ,दिखने में यह फल सफ़ेद लाल या गुलाबी रंग का बहुत ही खूबसूरत फल होता है | करौंदे का वैज्ञानिक नाम “कैरिसा कैरेंडस” हैं | यह फल स्वाद में खट्टा होता है, और फल में विटामिन्स c प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | करौंदा भारत में u.p. , m .p. , राजस्थान, गुजरात, आदि जगहों पर पाया जाता है | आपको बता दें, कि यह फल नेपाल और आफ्गानिस्तान में भी पाया जाता है |

करौंदे से चटनी, जैम, जेली, आचार भी बनता है | खास बात यह की करौंदा में ढेरों पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं इस कारण से इस फल का जूस भी बना सकते हैं |

आज हम करौंदे से खट्टी मिट्ठी चटनी बनाएंगे जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, यह चटनी बहुत ही आसानी से कम सामान में बन जाती है | तो आइये जल्दी से जान लेते हैं करौंदे की खट्टी मीठी चटनी की रेसिपी |

सामग्री -(Ingredients)

  • करौंदा (Gooseberry) – 250 g
  • चीनी (Sugar) – 100 g
  • कला नमक (Black Salt) – 1/2 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक (Rock Salt) – 1/2 छोटा चम्मच
  • सफ़ेद नमक (White Salt) – 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर (Cumin Powder) – 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी (Water) – 1 कप

Note — मैंने तीनो नमक को (1/2-1/2 छोटा चम्मच) एक बाउल में ले कर मिला लिया है, फिर इस नमक में से मैंने 1/2 छोटा चम्मच नमक करौंदे की चटनी में डाला है |

तड़के के लिए- (For Tempering)

  • सरसों तेल (Mustered oil) – 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा (Cumin Seeds) – 1/2 छोटा चम्मच

Note — आप चटनी में पानी की मात्रा को कम या अधिक कर सकते है |

 

बनाने की विधि (Preparation Method/ Recipe)

step1 : सबसे पहले आप करौंदे को धोकर अच्छे से सूखा लें | जब करौंदा अच्छे से सुख जाये, तब आप करौंदे को 2 भाग में काट लें, और इसके बीज को आप चाकू की सहायता से निकाल लें |

step2 : करौंदे से बीज को निकाल लेने के बाद आप एक पैन में 1/2 छोटा चम्मच तेल डालकर तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें | तेल जब गर्म हो जाये तब तेल में जीरा डालें और जीरे को चटकने दें | जीरा चटकने लगे तब इसमें करौंदा डाल दें |

step3 : करौंदा डाल लेने पर इसमें अब नमक 1/2 छोटा चम्मच (तीनो मिक्स किया हुआ नमक), और 1 कप पानी को डाल कर करौंदे को मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक ढककर पकाये |

step4 : आप देंखेंगे 4-5 मिनट बाद करौंदा पक गया है, अब करौंदे में चीनी को डालें और चलाते हुए चीनी को मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक करौंदे को चीनी में पकाये |

step5 : 10-15 मिनट बाद आप देखेंगे कि, चीनी पूरी तरह से पक चुकी है, तब आप आप इसे 4-5 मिनट तेज़ आंच पर चलाते हुए करौंदे को पकाये, अब करौंदे के साथ चीनी थोड़ी-थोड़ी गाढ़ी होने लग गयी है, जिससे पता चलता है कि, अब करौंदे की खट्टी-मीठी चटनी बन कर तैयार है |

step6 : अब करौंदे की चटनी को किसी बाउल में निकाल लें | आप करौंदे की चटनी को खाने के साथ सर्व करें, आप इस चटनी को ब्रेड पर भी लगा कर छोटे बच्चों को दे सकती है जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है |

सुझाव —(Suggestion)

  • करौंदे को काट कर इसके बीज को जरूर से निकाल ले, अन्यथा करौंदे की खट्टी-मीठी चटनी थोड़ी कड़वी लगेगी |
  • करौंदा 3-4 मिनट में आसानी से पक जाता है |
  • करौंदे में चीनी को डाल देने के बाद चलाते हुए पकाये, नहीं तो चीनी पैन के तले में चिपकने का डर रहता है, और पैन में चीनी चिपक जाने से चटनी का स्वाद खराब हो जायेगा |
  • अगर आप इस चटनी का स्वाद और अधिक बढ़ाना चाहती हैं, तो आप जीरे के साथ एक सूखे लाल मिर्चे का तड़का देकर तब करौंदे को डालकर पकाये | इससे चटनी का स्वाद खट्टा-मीठा-थोड़ा तीखा हो जायेगा | जो खाने में और भी स्वादिष्ट लगेगा |
  • करौंदे की चटनी को सरसों तेल में बनाने से चटनी का स्वाद और अधिक बढ़ा जाता है, आप चाहे तो ओलिव आयल, रिफाइंड आयल का भी उपयोग कर सकती हैं |
  • करौंदे की चटनी बनाने में 15-20 मिनट का समय लगता है |

आशा है की आप सभी को  ” करौंदे की खट्टी-मिट्ठी चटनी  — की यह रेसिपी पसंद आयी होगी, और आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है  |

Thank You

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *