चीज़ पराठा -Cheese Paratha

चीज़ पराठा – (cheese paratha) 

सामन्यतः चीज़ पराठे मैदे से बना होता है, जो की खाने में बहुत अच्छा तो लगता है, पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है कुछ लोग तो मैदा से बनी कोई भी सामान नहीं खाते तो वो हमारे द्वारा बनाये गए आटे से बना चीज़ पराठा खा सकते है जो हेल्थ के लिए भी अच्छा है | यह पराठा कम समय में और बहोत ही स्वादिष्ट बनता है |

  • सामग्री –

  • 1.मोजेला चीज़-१ कटोरी (क्रश किया हुआ)
  • 2.शिमला मिर्च -1 बारीक़ कटा
  • 3.टमाटर -1-2 बारीक़ कटा
  • 4.पनीर -50 ग्राम मध्यम आकर का कटा
  • 5.काली मिर्च पाउडर -आधा छोटा चम्मच
  • 6.लाल मिर्च पाउडर -आधा छोटा चम्मच
  • 7.हरा मिर्च -1-2
  • 8.धनिया पत्ती- बारीक़ कटा
  • 9.नमक -स्वाद अनुसार
  • 10.घी
  • 11.प्याज -1 बाउल बारीक़ कटा
  • 12.आटा- २ कटोरी
  • 13.सरसो तेल -१/२ चम्मच

बनाने की विधि –

  • Step1– सबसे पहले एक बाउल में आटा लेंगे और पानी की सहायता से आटे को गूथ (Dough)लेंगे और इसे थोड़ी देर के लिए ढक कर रख देंगे |
  • Step2-  अब एक पैन में 1/2 चम्मच सरसो तेल डाल कर धीमे आंच पर तेल अच्छे से गर्म कर ले, तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब इसमें कटा प्याज, शिमला मिर्च, डाल कर २ मिनट तक फ्राई कर ले.
  • Step3- जब प्याज, शिमला मिर्च अच्छे से फ्राई हो जाये तब इसमें कटा टमाटर,धनिया पत्ती, डाल कर धीमे आंच    (Low flame) पर २मिनट तक चलाये जब टमाटर थोड़ा पक जाये तब इसमें काली मिर्च पावडर , लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च, पनीर, व स्वादनुसार नमक डाल कर सभी को २-३ मिनट चलाते हुए मिक्स करे | अब इसको एक प्लेट में निकल कर ठंडा कर लें |

   नोट- टमाटर पूरी तरह पकाना नहीं है |

  • step4मद्धयम आंच पर आयरन का तवा या कोई पैन गर्म होने के लिए रख देंगे | जब से तवा गर्म होगा हम नार्मल साइज की २ रोटी बना लेंगे | इसमें से १ रोटी लें कर सबसे पहले इसपे क्रश किया हुआ मोज़िला चीज़ डालेंगे उसके बाद पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर का मिक्सर डाल कर दुबारा से मोज़िला चीज़ डाल देंगे | चीज़ डाल देने के बाद चीज़ वाली रोटी के ऊपर दूसरी रोटी रख कर अपनी उँगलियों से रोटी के दोनों कोरों को हल्क़े हाथो से टैप कर चीज़ वाली रोटी के कवर कर दें,(जिस तरह से गुंझिया बनाया जाता है |)
  • step5- पैन गर्म हो चूका है, अब हलके हाथों से रोटी को उठा कर धीरे से तवा पे डाल दें | इसे अब एक साइड अच्छे से सेकिये जब ये अच्छे से एक ओर सेक जाये तो इसे पलटे की सहायता से पलटिये और घी लगा कर दूसरी साइड भी पलट कर घी लगाइये और अच्छे से सेकिये, जब पराठा दोनों ओर से क्रिस्पी (कुरकुरी) हो जाये तो इसे तवे से उतार लें |
  • step6- इसी तरह बाकि बचे गुंथे हुए आटे से सभी परांठे बना कर तैयार करें ,व सभी को ये चीज़ परांठे गरमा-गर्म टोमेटो सॉस के साथ सर्व (परोंसे) करें |
  • step7- यह रेसिपी ३-४ व्यक्ति के लिए है |

सुझाव –

  • यह पराठा आटे से बना होने के कारण हेल्थ के लिए बहुत हीअच्छा है |
  • आप चीज़ के अपने अनुसार कम या अधिक कर सकते है |
  • आप शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज etc को नॉन-स्टिक तवे पर ड्राई फ्राई (सूखा भून) कर के भी ये परांठे बना सकते है, जो खाने में हेल्थी के साथ टेस्टी भी होता है |
  • आप घी के जगह मक्क्खन (butter) का उपयोग कर सकते है |
  • इस परांठे को आप टोमेटो सॉस के जगह घर की बनी हरी चटनी के साथ खा सकते है |
  • इस परांठे को बनाने में २०-२५ मिनट का समय लगता है |

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *