ढोकला की बिलकुल नई रेसिपी (Dhokla Recipe)

ढोकला की बिलकुल नई रेसिपी

ढोकला गुजरात का फेमस वयंजन है, पर ढोकले को अब उत्तर-प्रदेश (U.P.) के अधिकांश लोग भी इस वयंजन को खाना पसंद करते हैं | यह बहुत की आसानी बन जाने वाला नाश्ता होता है | ढोकला कई तरह से बनाया जाता है और इसका स्वाद भी खट्टा-मीठा-नमकीन होता है |ढोकले का नाम आते ही लोगो के मुँह में पानी आ जाता है | ढोकला बेसन, सूजी, चना दाल, चावल, आदि (etc.) से बनाया जाता है |
आज हम ढोकला बहुत ही कम समय में आसानी से बन जाने वाला बनाएंगे | जो सामान आपके किचन में आसानी से मिल जायेगा |

सामग्री (Ingredients)

  • बेसन (Gram Flour) – 100 g
  • सूजी (Semolina) – 100 g
  • दही (Curd) – 100 g
  • हरी मिर्च (Green Chili) – 1-2बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर (Turmeric) – 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी (Sugar) – 1/2 छोटा चम्मच
  • ईनो (Eno) –  1/2छोटा चम्मच
  • खाने का सोडा या मीठा सोडा (Backing soda) – 1 चुटकी (1 pinch)
  • ओलिव आयल या बटर (olive oil / Butter) – 1 छोटा चम्मच
  • नमक (Salt) -स्वादनुसार (1 छोटा चम्मच)
  • पानी (Water) -1 ग्लास

तड़के के लिए – (For Tempering)

  • सरसों तेल (Mustard Oil) – 2 छोटा चम्मच
  • राइ (Mustard Seeds) – 1छोटा चम्मच
  • सरसों (Mustard Seeds) – 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च (Green Chili) – 2-4 (बिच से कटा हुआ )
  • करी पत्ता (Curry Leaf) – 6-7 पत्ती
  • हींग (Asafoetida) – 1 चुटकी (1 pinch)

सजावट के लिए – (For Garnishing)

  • नारियल (Coconut) – क्रश (Crush)किया हुआ (1-2 छोटा चम्मच)
  • धनिया पत्ती (Coriander) – थोड़ा सा

ढोकला बनाने के लिए

  • केक मोल्ड (Cake Mold) or Bowl

बनाने की विधि – (Preparation Method/ Recipe)

step1 – सबसे पहले आप एक पतीला या बाउल (Bowl) लीजिये, इसमें आप अच्छे से बेसन और सूजी को चाल (चालना-Sieve) लें | अब इस पतीले में आप बेसन, सूजी , दही तीनो को एक साथ लेकर फेंटें | यदि ढोकले का बैटर(घोल-Mixture) बहुत गाढ़ा है और सूखा है जो मिल नहीं पा रहा है तो आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर थोड़ा सा पतला कीजिये | अब इस बैटर(घोल-Mixture) को अच्छे से फेंटिए (Mix) , जिससे बेसन, दही, सूजी अच्छे से सब मिल जाये और क्रीम रूप में या बिलकुल स्मूथ बैटर(घोल-Mixture) हो जाये, तब तक इस बैटर को फेंटना (Mix) है | इस बैटर को लगभग 5-7 मिनट तक फेंटिए (Mix)|

step2 – अब बैटर(घोल-Mixture) में हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच, मिर्च 1-2 बारीक़ कटा हुआ, नमक-स्वादनुसार (1 छोटा – चम्मच), डाल कर सभी को 2-3 मिनट तक फेंटे | जिससे हल्दी नमक बैटर में अच्छे से मिक्स हो जाये |

step3 – जब बैटर(घोल-Mixture) अच्छे से मिक्स हो जाये तब इसमें चीनी-1 छोटा चम्मच, और 1 चुटकी (Pinch) खाने वाला सोडा या फिर मीठा सोडा डाल कर इस बैटर को दुबारा से मिक्स करे |

step4 – बैटर(घोल-Mixture) में सोडा डाल लेने के बाद अब इस बैटर को ढँक कर आधा घंटा या 10-15 मिनट रेस्ट के लिए रख दे | यानि फूलने (Flourishing/Puffed) को रखें जिससे बैटर में नमक चीनी सोडा सब चीजे बेसन, सूजी, दही में सोख (Absorb) लें |

step5 – जब तक बैटर(घोल-Mixture) ढँक कर रखा है, हम एक कुकर में एक स्टैंड या एक छोटी कटोरी उल्टा कर के रखेंगे | अब कुकर में 1-2 ग्लास या 2 कप बराबर पानी ले कर पानी को तेज़ आंच (Full Flame) पर उबालेंगे |

step6 – जब तक पानी उबाल (boil) रहा है हम एक मोल्ड या बाउल में ऑलिव आयल(Olive Oil) या मक्खन(Butter) डाल कर मोल्ड के चारों ओर लगाएंगे., जिससे ढोखला चिपके न और आसानी से बहार निकल जाये |

step7 – मोल्ड में मक्खन लगा लेने के बाद, हम ढोकले का बैटर(घोल) लेंगे और उसमे ईनो (Eno)-1/2 छोटा चम्मच डालेंगे | अब बैटर(घोल-Mixture) को 1-2 बार चला कर ईनो को मिक्स करेंगे और तुरंत ही मोल्ड या बाउल में डाल देंगे |

step8 – अब पानी भी बॉयल हो गया होगा, अब बैटर(घोल-Mixture) वाले मोल्ड या बाउल को धीरे से किसी सड़सी (Pincers) या कपड़ें से पकड़कर कुकर के अंदर आहिस्ता (संभाल कर) से स्टैंड पर रख दें |

step9 – बैटर(घोल-Mixture) को कुकर में रखने के बाद कुकर को किसी प्लेट या कुकर के ही ढक्कन से कुकर को अच्छे से बंद कर दे | यदि आप कुकर के ढक्क्न लगा रह हैं तो ढक्क्न में कुकर की रबर (Rubber) नहीं लगेगा, और न ही सिटी (Whistle) लगेगी |

step10 – अब ढोकले के बैटर(घोल-Mixture) को मध्यम आंच पर 20-25 मिनट तक पकाये (Bake), और 20 मिनट बाद एक बार जरूर देखना चाहिए की ढोकला बना है या नहीं |

steap11 – अब 20-25 मिनट बाद ढक्क्न को खोले और अब ढोकले में एक चाकू (Knife) या सिंक (Tooth Pick) डालकर चेक करें की ढोकला हुआ है या नहीं यदि ढोकला पक (Bake) गया होगा तो सिंक (Tooth Pick) साफ निकलेगी, यदि सिंक (Tooth Pick) साफ नहीं निकलती है तो ढोकला पकने(Bake) में अभी टाइम है | ढोकले को और 5-10 min. तक पकाये |

step12 – अब दुबारा से  5-10 मिनट बाद चेक करे, अब ढोकला अच्छे से पक (Bake) चूका है ढोकले को कुकर से बाहर निकाले और इसे अपने आप (Normal Temperature) ठंडा होने दें, या मोल्ड (bowl) को किसी पानी के बर्तन में रख कर ढोकले को जल्दी से ठंडा किया जा सकता है | इससे ढोकला अच्छे से जल्दी ठंडा हो जाता है | जिसे निकलना आसान हो जाता है |

step13 – ढोकला अब ठंडा हो चूका है अब इसे आराम से किसी प्लेट में निकाल लेंगे, और ढोकले को 4-6 भाग (Part) में काट लेंगे | अब हम ढोकले को फ्राई(Fry) करने की तैयारी कर लेते है |

step14 – इसके लिए आप एक पैन लें उसमे २ छोटा चम्म्च सरसों के तेल डाल कर तेज़ आंच पर तेल को अच्छे से गर्म करें |जब तक तेल गर्म हो रहा है, हम हरी मिर्च को बिच में से 2 भाग (Part)में काट लेंगे |  तेल गर्म हो चूका है, अब तेल में सबसे पहले राइ डालेंगे |

step15 – जब राइ चटकने लगे तब इसमें करी-पत्ता, 1 चुटकी (1 Pinch) हींग, और हरी मिर्च डाल कर सभी को अच्छे से फ्राई करेंगे |

step16 – अब तड़के वाला तेल ढोकले पर किसी चम्मच की सहायता से अच्छे से डाल देंगे | तड़का डाल देने के बाद ढोकले को क्रश किया हुए नारियल और धनिया पत्ती से गार्निश (Garnish) करेंगे|

step17 – ढोकले को अब नारियल चटनी, मूंफली की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें |

सुझाव –(Suggestion)

  • ढोकला बनाते समय सबसे पहले बेसन और सूजी को अच्छी तरह से चाल (चालना-Sieve) लेना चाहिए, जिससे ढोकले का घोल (Mixture) बनाने में कोई गुटली न पड़े |
  • ढोकला बनाने में तीनो सामान बेसन,सूजी, दही को आप किसी भी बाउल या कप से नाप कर सामान रूप से ले सकती हैं |
  • ढोकला को आप केक जैसे कुकर में पानी डाले बिना भी बना सकती है  |
  • ढोकला को और टेस्टी बनाने के लिए आप ढोकला बनाने से पहले आप एक बाउल में आप 2 चम्मच निम्बू रस और 2 छोटा चम्मच चीनी, 2 चम्मच पानी डाल कर अच्छे से घोल (Mixture) बना लें जब ढोकला बना कर आप प्लेट में निकालते है तभी इस घोल (Mixture) को ढोकले पर डाल देने से ढोकला निम्बू,चीनी, पानी के घोल को सोख (Absorb)लेगा जिससे ढोकले का स्वाद का दोगुना तक बढ़ जायेगा |
  • ढोकले पर सबसे पहले निम्बू,चीनी, पानी के घोल (Mixture) को डालें और बाद में ढोकले को फ्राई (Fry) करना चाहिए |
  • ढोकले के बैटर (घोल-Mixture) को हमेशा एक ही दिशा में मिलाना या फेंटना (mix) चाहिए, यानि clockwise या एंटी anti-clockwise ढोकले को फेंटना चाहिए |
  • ढोकले बैटर में ईनो डाल देने के तुरंत बाद ही ढोकले को पका (Bake) लेना चाहिए | इससे ढोकला स्मूथ (Smooth),और स्पॉन्जी (Spongy) बनता है |
  • ढोकले के तड़के के लिए हरी मिर्च को लाल नहीं करना होता है इसे सिर्फ हल्का सा ही फ्राई (Fry) करना होता है |

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *