सूजी और चना-बेसन का मिक्स हलवा-Semolina and Gram Flour Halwa

सूजी और चना-बेसन का मिक्स हलवा

हलवा सभी को खाना बहुत पसंद है चाहे छोटे बच्चे हो या बड़े सभी को हलवा खाना खूब भाता है | हलवा भी कई किस्मो का बनता है जैसे सूजी, मुंग दाल, चना दाल (Gram Flour) आदि| पर आज हम सूजी और चना-बेसन का मिक्स हलवा बनाएंगे जो बहुत ही कम टाइम में आसानी से बन जाता है | आइये जानते हैं सूजी और चना बेसन का हलवा बनाना |

सामग्री –

  • सूजी (Semolina) -1 छोटा कटोरी (150 g)
  • चना बेसन (Gram Flour) -1/2 छोटा कटोरी (50 g)
  • चीनी (Sugar) -1 बड़ी कटोरी (150 g)
  • घी (Clarified Butter) -1 छोटी कटोरी (3 बड़ा चम्मच)
  • छोटी इलायची (Green Cardamon) -4-5 (बारीक़ पिसा)
  • पानी (Water) – 3-4 कप

 

सजावट के लिए ( Garnishing)-

  • काजू (Cashew Nut) – ३-४ बारीक़ कटा हुआ
  • बादाम (Almond) -२-३ बारीक़ कटा हुआ
  • प्याज मेवा (Charoli) -१ छोटा चम्मच
  • नारियल (Coconut Powder) – बारीक़ क्रश किया हुआ  etc.

बनाने की विधि –

  • step1- सबसे पहले हम एक कढ़ाई (Frying Pan) में चना बेसन (Gram Flour) डाल कर धीमे आंच (Sim Flame) पर हल्का सा भून (Roast) लेंगें | जब बेसन हल्का-हल्का सा लाल होने लगे तब बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर अच्छे से ठंडा होने के लिए रख दें |
  • step2- जब से बेसन ठंडा होता है हम इसी गर्म कढ़ाई में मध्यम आंच पर 5-6 मिनट सूजी (Semolina) को भी भून लेंगे | सूजी जब थोड़ा अच्छे से लाल (brown) होने लगे तब, गैस को धीमा कर इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डाल कर 1-2 मिनट सूजी चला कर गैस को बिलकुल धीमा कर देंगे जिससे सूजी जले नहीं |
  • step3- अब बेसन को एक बाउल में ले कर उसमे 3-4 कप(Cup) पानी डाल कर बेसन को पानी में मिला कर एक अच्छा सा पतला (Thin) घोल बना लेंगे |

     नोट— बेसन,सूजी दोनो ही पानी सोखता (Soaks) है इसलिए आप अपने अनुसार पानी की मात्रा कम या                 अधिक कर सकती हैं |

  • step4- अब इस बेसन के घोल (Mixture) को भुने हुए सूजी में डाल कर लगातार (Continuously) चलाएंगे, जिससे बेसन और सूजी में गुटली (Kernels) नहीं पड़े | बेसन और सुजी को चालते हुए ही इसमें बचा हुआ (2 Tablespoons ) घी डाल लेंगे, घी डालने के साथ ही साथ चीनी भी डाल देंगे |
  • step5- अब सभी को मध्यम आंच पर (5-10 Minute) लगातार चलाते हुए सूजी,बेसन और चीनी को पकायेंगें | जब ये तीनो जैसे जैसे पकेंगे वैसे वैसे सूजी और बेसन गाढ़ा (Thick)होगा | सूजी- बेसन के गाढ़े होने के साथ ही इसमें पिसा हुआ इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें |
  • step6- सूजी व बेसन को चलाते हुए तब तक पकाना है जब ये दोनों (सूजी,बेसन)और चीनी पिघल कर गाढ़ा होने लगे और कढ़ाई की तली में हल्का-हल्का घी दिखाई देने दने लगे तब समझ जाइये सूजी-बेसन का मिक्स हलवा बन कर तैयार है |
  • step7- अब हलवे के ऊपर काजू,बादाम,प्याज-मेवा, नारियल डाल कर गार्निश करें और एक बाउल में निकाल कर गरमा गर्म सर्व करें |

सुझाव –

  • वैसे कोई भी हलवा चीनी की चासनी (Sugar Syrup) बना-कर ही बनाई जाती है, आप चीनी की चासनी बना कर भी हलवा बना सकते हैं, ध्यान रहे पानी अधिक ना हो |
  • हमने बेसन का घोल इसलिए बनवाया जिससे बेसन पहले ही पानी में मिक्स हो जाये और सूजी में डालने पर बेसन का गुटली (Kernels) ना बने | इसलिए हमने चीनी की चासनी नहीं बनाई |
  • यदि आप 1st टाइम बेसन-सूजी का हलवा बना रही हैं तो इसी प्रकार से बनाये |
  • आप सिर्फ इलायची,नारियल पाउडर डाल कर भी हलवा सर्व कर सकती हैं जरुरी नहीं मेवा डाला ही जाये |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *