मूली पराठा-Radish Paratha

मूली पराठा

आज के टाइम हर कोई सुबह का नाश्ता जरूर ही करता है, और कहते सुबह का किया हुआ नाश्ता हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसी कारण रोज सुबह क्या बनाना है ये हर एक की समस्या हो गयी है, कि कुछ ऐसा बने जो जल्दी भी बन जाये ,और हेल्थी भी हो | तो आज हम बनाएंगे मूली का पराठा जो चटपटा होने के ही साथ में हेल्थी भी होता है |

सामग्री –

  • आटा (Wheat Flour) -1कप(250 g)
  • सूजी(Semolina) – 1-2 बड़ा चम्मच
  • मूली (Radish) -2-3 (क्रश किया हुआ)
  • मूली के पत्ते (Radish Leaves) – 2-3 छोटे-छोटे पत्ते (बारीक़ कटे हुए)
  • हरी मिर्च (Green Chili) -1-2बारीक़ कटा हुआ
  • ऑलिव आयल (Olive oil) -पराठा बनाने के लिए
  • (या) घी (Clarified Butter)
  • आजवाइन (Carom Seeds) – 1छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर (Red Chili Powder) -1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती (Coriander Leaves) -थोड़ा सा
  • हल्दी पाउडर (Turmeric Powder ) -आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर (Black Paper) – आधा छोटा चम्मच
  • नमक(Salt) – स्वादनुसार ( 1छोटा चम्मच)

 

बनाने की विधि –

  • step1 – सबसे पहले आप मूली और उसके पत्तों को अलग कर, मूली को छील कर, धो लें, और मूली को क्रश कर अलग बॉउल में रखें | अब मूली के पत्तों को भी अच्छे से धो कर मूली के पत्तों को बारीक़ काट लें |
  • step2 – इसी तरह आप प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को धो कर बारीक़ काट कर अलग-अलग बॉउल में रख लीजिये |
  • step3 – आप एक बाउल ले कर उसमे आटा लें, आटे में एक बड़ा चम्मच घी डाल कर आटे को अच्छे से घी में मिक्स करे | यानि आटे में मोयन दे |
  • step4 – मोयन वाले ही आटे में सूजी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च,धनिया पत्ती, मूली (क्रश किया हुआ), मूली पत्ता , प्याज, आजवाइन, नमक (स्वादनुसार),हल्दी पाउडर,काली मिर्च पाउडर सभी को डाल कर सूखा ही आटे में अच्छे से पहले मिक्स कर लें |
  • step5 – आटे में सब मिक्स हो जाने के बाद ही आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर आटे को अच्छे से मुलायम गूँथ (डोह बना )लें | अब इसे 4-5 मिनट के लिए ढँक के रख दें |जिससे पराठा क्रिस्पी और सॉफ्ट (मुलायम) बनता है |
  • step6 – अब एक पैन या तवा को मद्धिम आँच पर गर्म करे, जब तक तवा गर्म हो रहा है, हम आटे को एक बार और हल्के हाथ से मल (गुंथे) लें, अब आटे की अपने अनुसार लोई लें कर पराठा बनाये , पराठे को अपने पसंद का आकार दे |
  • step7 – अब तवा या पैन गर्म हो गया है, पराठे को तवे पर धीरे से डाल कर मद्धिम आँच पर पराठे को अलट-पलट कर दोनों ओर से सेंके, जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तब पराठे के दोनों ओर घी लगा कर धीमे-धीमे आँच पर 2-3 मिनट तक और पराठे को अच्छे से सेंक लें |
  • step8 – जब पराठे अच्छे से सेंक जाये, तब पराठे को प्लेट में निकाल कर अलग रख लें, इसी तरह से सभी पराठों को बना कर तैयार कर लें,और गर्म -गर्म इसे अचार या हरी चटनी , सॉस के साथ सर्वे करे |

सुझाव –

  • इस पराठे को बनाने में मिनिमम 20-25 मिनट लगता है, और यह रेसिपी 2-3लोगो के लिए है
  • मूली पराठे में मूली पत्ता डाल देने से पराठे का स्वाद दो गुना हो जाता है और पराठा देखने में भी बहुत अच्छा लगता है|
  • पराठे में 1 चम्मच सूजी डाल देने से पराठा क्रिस्पी बनता है और 1-2 घंटे के बाद तक क्रिस्पी बना रहता है |
  • पराठे को और चटपटा बनाने के लिए इसमें 1 छोटा चम्मच गरम मसाला भी डाल सकते हैं |
  • मूली और मूली पत्ता खाने के ढेरों फायदे हैं इसके खाने से पेट सम्बन्धी सभी बीमारी दूर होती है यह ब्लड प्रेसर को काम करता है शुगर के मरीजों के लिए भी मूली फायदेमंद होता है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *