शकरकंद का हलवा – ( Shakarkand Ka Halwa)

शकरकंद का हलवा – ( Shakarkand Ka Halwa)

आज हम आपको शकरकंद का हलवा बनाने की रेसिपी बताएँगे, जो बहुत ही स्वादिष्ट और कम समय में बन कर तैयार हो जाता है | इस हलवे को आप व्रत में या ऐसे भी बनाकर खा सकते हैं, यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थी भी होता है | शकरकंद में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं | शकरकंद का सेवन आप कभी भी कर सकते है, पर आप शकरकंद का सेवन यदि बदलते मौसम के समय करे तो, यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | शकरकंद का उपयोग आप खाश कर पुरे ठण्ड में जरूर से करें |

 

सामग्री – (Ingredients)

  • शकरकंद (Sweet Potato) – 250 g
  • चीनी (Sugar) – 100 g
  • इलायची पाउडर (Small Cardamom) – 1 छोटा चम्मच
  • सूखा मेवा (Dry Fruits) – बारीक़ कटा हुआ
  • देशी घी (Clarified Butter) – 2 चम्मच

बनाने की विधि (Preparation Method/ Recipe)

 

step1 – सबसे आप शकरकंद को अच्छे से 2-3 पानी धो कर साफ़ कर लें | इसके बाद आप एक अपनी में 1 सौप पानी डालकर कर शकरकंद को डालकर तेज़ आंच पर एक उबाला आने दे, उबाला आ जाने के बाद आप गैस के आंच को मध्यम कर शकरकंद को अच्छे से 10-15 मिनट तक पकने दें |

step2 – 10-15 मिनट के बाद आप गैस को बंद कर, शकरकंद को पानी से अलग कर शकरकंद को थोड़ा ठंडा होने दें, शकरकंद के ठंडा हो जाने पर, शकरकंद को छील लें | शकरकंद को आलू मैशर की सहायता से शकरकंद को अच्छे से मैश कर एक बाउल में रख लें |

step3 – अब आप एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर तेज़ आंच पर घी को गर्म करे, और घी के गर्म हो जाने पर, घी में मैश किया हुआ शकरकंद डालें और चलाते हुए, शकरकंद को भुने |

step4 – शकरकंद को चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भुने, जब शकरकंद लाल होने लग जाये तब आप शकरकंद में चीनी, और 1 चम्मच घी डालें और चलाते हुए 5-10 मिनट तक शकरकंद को भुने, जब चीनी अच्छे से शकरकंद में मिक्स हो जाये और शकरकंद अच्छे से लाल हो जाये | आप समझ ले कि शकरकंद का हलवा बनकर तैयार है |

step5 – शकरकंद के हलवे में आप इलायची पाउडर, और साथ ही साथ कटे हुए कुछ ड्राई फ्रूट्स दाल कर हलवे को गार्निश करें | अब हलवे को आप एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें, और फिर माता रानी और ठाकुर जी का भोग लगा कर सभी को प्रसाद दें और खुद भी प्रसाद ले |

 

सुझाव —(Suggestion)

  • शकरकंद का हलवा बनाने में २०-२५ मिनट का समय लगता है |
  • शकरकंद का हलवा बनाने में आपने इच्छा के अनुसार आप घी कम या अधिक दाल सकते हैं |
  • शकरकंद के इस हलवे में आप आप थोड़ा अधिक घी डालकर बनाएंगे तो, शकरकंद वका हलवा बहुत ही टेस्टी बनती है |
  • शकरकंद को आप बिना मैश किये सीधी पैन में डालकर चमचे से मैश करेंगे तो भी अच्छे से शकरकंद मैश हो जाता है | यह बहुत ही सॉफ्ट होता है |
  • शकरकंद को अच्छे से भून लेने के बाद ही आप चीनी डाल कर दुबारा से भुने इससे शकरकंद बहुत अच्छे से भुनता है |

आशा करती हूँ की आप सभी लोगों को  “शकरकंद के हलवे की रेसिपी ” पसंद आयी होगी, और आप सभी लोग इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें, शकरकंद के यह हलवे की रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है |

Thank You

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *