|

आटे से बने भटूरे – Aate Se Bane Bhature

आटे से बने भटूरे – Aate Se Bane Bhature

छोले- भटूरे पंजाब का फेमस व्यंजन है | पर आज छोले- भटूरे सभी लोगों के पहली पसंद बन गयी है, वैसे तो आमतौर पर भटूरे को मैदे से फरमेंट कर के बनाया जाता है, यह खाने में पूरी की अपेक्षा बहुत ही सॉफ्ट होता है | बिल्कुल ऐसा ही आज हम गेंहू के आटे से बनायेगे, जो बिल्कुल मैदे के आटे जैसा ही बना भटूरा लगेगा खाने में भी और देखने में भी |आइये बिना देर किये हुए बनाते है गेंहू के आटे से बना बिल्कुल सॉफ्ट-सॉफ्ट भटूरा , कुछ टिप्स और ट्रिक के साथ |

सामग्री (Ingredients)

  • गेंहू का आटा (Wheat Flour) – 1 कप (250 g)
  • सूजी (Semolina) – 1-2 छोटा चम्मच (10-20 g)
  • चीनी (Sugar) -1छोटा चम्मच
  • दही (Curd) 1 छोटी कटोरी (100 g)
  • बेकिंग पाउडर (Backing Powder) – 1 छोटा चम्मच
  • खाने वाला सोडा (Backing soda) – 1 चुटकी (पिंच)
  • घी (Clarified Butter) – 2-3 चम्मच
  • (या) ऑलिव आयल
  • नमक (Salt) स्वादनुसार (1/2 छोटा चम्मच)
  • पानी (Water) – 1 कप (250 ml.)

तलने के लिए सामग्री

  • घी (Clarified Butter) – 500 g.
  • (या) ऑलिव आयल

Note– आटा गूंथने में पानी 1 कप से कम भी लग सकता है और थोड़ा अधिक भी लग सकता है | पानी को हल्का सा गर्म (गुनगुना) कर के ही आटा गुंथे |

बनाने की विधि (Preparation Method/ Recipe)

step1 – सबसे पहले आप आटे को चलनी से आटे को अच्छी तरह से किसी बड़े प्लेट या थाली में चाल लें, आटा को अच्छे से चाल लेने के बाद आप आटे को एक बाउल में ले-ले|

step2 – बाउल में आटा लेने के बाद आप आटे में सूजी-1 चममच, चीनी-1 चम्मच, बेकिंग पावडर-1 छोटा चम्मच,खाने वाला सोडा- 1 पिंच, नमक-स्वादनुसार (1/2 छोटा चम्मच), डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें |

step3 – सभी समग्री को आटे में डाल लेने के बाद आप आटे में सभी को अच्छे से मिला लें, और रिफाइंड आयल-2 चम्मच डालकर 2-3 मिनट आटे में अच्छे से मोयन दें | मोयन तब तक दें जब तक आटा से आपके हाथ में लड्डू बन जाये | आटे से लड्डू बनने पर समझ ले की आटे में अच्छे से मोयन डल गए है |

step4 – मोयन डाल लेने के बाद आप आटे में दही डाले और आटे को गूँथ (Dough) अब आटे के अनुसार थोड़ा-2 कर के आटे में पानी डाले और आटे को गूंथना शुरू करें | आटे को बिल्कुल मुलायम गूँथ (Dough) लें |

step5 – आटे को अच्छे से गूँथ कर बिल्कुल मुलायम डोह तैयार करना है | इस डोह को आप रोटी के आटे से बहुत ही मुलायम गुंथे जिससे की आटा आपके हाथ में चिपके ऐसा मुलायम डोह बना कर तैयार कर लें |

step6 – जब ऐसा डोह बन जाये, तब समझ लीजिये कि भटूरे के लिए आटा गूँथ कर तैयार है | अब इस आटे को ढँक कर 5-6 घंटे के लिए रखना होता है, पर हर आधे घंटे में आपको इस आटे को गूंथना या मढ़ना (Dough) होता है | इस आटे को जब भी आप गूँथ अपने हाथ में हल्का सा पानी या घी (ओलिव आयल) लगाकर आटे को 3-4 मिनट गूँथ और फिर इसे ढँक का रखे | ऐसा आपको 3-4 बार करना होता है |

step7 – आटे को तब तक गूंथना है जब तक आटा बहुत सॉफ्ट और चिकना होने तक | जब भटूरे का आटा सॉफ्ट हो जाये तब इसे 5-6 घंटे ढँक कर रख दे | अब इस आटे में फरमेंट अच्छे से हो जायेगा | जैसा कि भटूरे के लिए चाहता है |

Note– जब आप भटूरे के आटे को फरमेंट होने के लिए 5-6 घण्टे के लिए रखते हैं, तब आप इसी समय में भटूरे के आटे को 3-4 बारी में गुँथे लें, फिर आप आटे को फरमेंट होने के लिए रख दें | दुबारा आप फिर से भटूरे के आटे को भटूरा तलते समय ही गूँथ कर तलेंगें |

step8 – अब गूँथ हुए आटे को ढँक के रखे हुए 5-6 घंटे हो गये हैं, आप अब आटे को खोल कर देखेंगे कि आटा फरमेंट हो चूका है | एक बार और इस आटे को 1-2 मिनट गूंथिये |

step9 – आटा को गूँथ लेने के बाद आप एक कढ़ाई में रिफाइंड आयल या घी डाल आकर मध्यम आंच पर घी को गर्म करें | जब तक घी गर्म हो रहा है, हम गुंथे हुए आटे से भटूरे कि पूरी तैयार कर लेंगे |

step10 – भटूरा की पूरी तैयार करने के लिए सबसे पहले गुँथे हुए आटे को बराबर भाग में काट लेंगे (7-8 भाग में) | अब आटे की गोल-गोल लोई बना कर रख लेंगे |

step11 – अब इस लोई पे हल्का सा सूखा आटा डाल कर पूरी के आकर में बेलेगे | भटूरा हमेशा पूरी की तुलना में बड़ी और थोड़ी मोटी बेली जाती है |

step12 – इसी तरह से सभी लोई की भटूरे बेलकर रख लें, अब घी गर्म हो चूका है घी में आहिस्ता से एक-एक भटूरे डालें और भटूरे को अलट-पलट कर फुलाए, भटूरे को मध्यम आँच पर पकाये पर इसे अधिक लाल नहीं करना है | इसी तरह से सभी भटूरे को तलकर एक प्लेट में टीशू पेपर लगा कर सभी भटूरे को इसमें रखे जिससे भटूरे के सभी एक्स्ट्रा आयल निकल जाये |

step13 – इस तरह से गेँहू के आटे से बना बिल्कुल सॉफ्ट-सॉफ्ट भटूरा बन कर तैयार है | इस भटूरे को आप गरमा-गर्म छोले के साथ सर्व करें, साथ ही में निम्बू और सलाद भी सर्व करें, इससे छोले भटूरे का स्वाद दोगुना हो जायेगा |

सुझाव —(Suggestion)

  • आटे को आप मैदा चालने वाली चलनी से ही आटे को चालें, जिससे आटा बिल्कुल महीन निकलेगा |
  • आटे में अच्छे से मोयन दें, फिर इसके बाद आटे में दही को डालकर आटे को गूँथें |
  • भटूरे को फरमेंट करने के लिए आटे को कम से कम 5-6 घण्टे के लिए जरूर रखे |
  • भटूरे के आटे को हर आधे घण्टे में 3-4 बार जरूर गुँथे इससे भटूरा सॉफ्ट बनता है |
  • भटूरे के आटे को हर आधे घण्टे पर गूँथने (Dough) पर भटूरे में फरमेंट अच्छे से होता है |
  • आप भटूरे में दही न होने पर 1-2 निम्बू का रस भी डाल सकते हैं | लेकिन दही डाल देने से स्वाद दुगना अच्छा हो जाता है |
  • भटूरे के घी को पहले तेज़ आँच पर गर्म करें जब घी गर्म हो जाये तब भटूरे को मध्यम आँच पर तले (Fry) इससे भटूरा कुरकुरा और लाल नहीं हो कर मुलायम बनता है |
  • भटूरे को आप कम से कम से 4 से अधिक ना बेलें, 4 भटूरे बेलकर तल लें, उसके बाद फिर से और भटूरे को बेले और तलें (Fry) |
  • कभी भी इकट्टठा भटूरा बेलकर ना तलें इससे भटूरा फूलता नहीं है, और भटूरा मुलायम ना होकर पूरी जैसा बन जाता है |

आशा है की आप सभी को  “गेँहू के आटे से बने भटूरे” की  — यह रेसिपी पसंद आयी होगी, और आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें  |

Thank You

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *